जन्नत से कम नहीं भारत के ये 7 सबसे महंगे होटल, एक रात का किराया जान आ जाएंगे चक्कर

भारत में हर साल एक करोड़ से अधिक विदेशी सैलानी घूमने आते हैं। वहीं भारत के ही कई लोग अलग-अलग राज्यों की सैर करने जाते हैं। इस दौरान रात उन्हें किसी होटल में गुजारनी पड़ती है। ऐसे में यदि आप बेस्ट होटल का अनुभव लेना चाहते हैं तो भारत के इन सबसे महंगे होटल्स को ट्राय कर सकते हैं।

ओबेरॉय अमरविलास, आगरा – The Oberoi Amarvilas, Agra



आगरा का ओबेरॉय अमरविलास होटल बेहद आलीशान है। यहां से आप लाइव ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। इस होटल का एक रात का किराया कम से कम 25 हजार और अधिक से अधिक 1.5 लाख रुपये है।

रामबाग पैलेस, जयपुर – Rambagh Palace, Jaipur



गुलाबी शहर जयपुर का रामबाग पैलेस अपनी आलीशानता और शाही मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। 1835 में बने इस होटल में 33 शानदार सुइट हैं। इसका एक रात का किराया 24 हजार रुपए से 4 लाख रुपए तक है।

उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर – Umaid Bhawan Palace, Jodhpur



1928 और 1943 के मध्य जोधपुर की सबसे ऊंची पहाड़ी चित्तर पहाड़ी पर बना ये होटल 3 हिस्सों में बंटा है। इसमें ‘शाही निवास’, लग्जरी होटल और म्यूजियम शामिल हैं। इसका एक रात का रेंट 21 हजार से 4 लाख रुपए तक है।

ताज फलकनुमा पैलेस, हैदराबाद – Taj Falaknuma Palace, Hyderabad



1893 में बना ‘ताज फलकनुमा पैलेस’ होटल चारमीनार से सिर्फ पांच किलोमीटर दूर है। ये 2010 में ताज होटल्स ग्रुप से जुड़ गया था। इसका एक रात का किराया 24 हजार से 4 लाख रुपए के आसपास है।

ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर – The Oberoi Udaivilas, Udaipur



झीलों की नगरी उदयपुर का द ओबेरॉय उदय विलास की गिनती दुनिया के बेस्ट होटल्स में होती है। ये उदयपुर की फेमस पिछोला झील के किनारे स्थित है। इसका एक रात का रेंट 26 हजार से 1.5 लाख रुपए है।

ताज लेक पैलेस, उदयपुर – Taj Lake Palace, Udaipur



उदयपुर का ताज लेक पैलेस शहर के सबसे बेहतरीन होटल्स में से एक है। यहां रुकने में बहुत आनंद आता है। इसका एक रात का किराता 17 हजार रुपए से 3 लाख 80 हजार रुपये के लगभग है।

ओबेरॉय राज विलास, जयपुर – The Oberoi Rajvilas, Jaipur



पिंक सिटी जयपुर का फेमस ओबेरॉय राजविलास मौजूद दिखने में बेहद खूबसूरत है। यहां आपको कई सुविधाएं देखने को मिल जाती है। इसका एक रात का किराया 25 हजार रुपए से 2 लाख रुपए तक है।