मां दुनिया की सबसे बड़ी दौलत होती है, यकीन नहीं तो ये Video देख लो

कहते हैं माँ से ज्यादा प्यार आपको दुनिया में कोई नहीं कर सकता है। इंसान हो या जानवर सभी की मां को अपने बच्चों से लगाव होता है। वह बच्चों के हर सुख दुख में साथ देती है। उसकी कोशिश यही रहती है कि बच्चों की आंखों में आंसू की एक बूंद भी न आए।

मां चाहे खुद कितने भी दुख दर्द सहन कर लें, लेकिन वह हर स्थिति में अपने बच्चों की खुशी का खास ख्याल रखती हैं। ऐसी ही एक मां और उसकी ममता इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मां और बच्ची का वीडियो बड़ा वायलर हो रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मां अपनी बच्ची के साथ खेल रही है। मां की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं लगती है। वह बहुत गरीब लगती है। वह सड़क पर अपनी बच्ची के साथ बैठी है। इस दौरान वह बच्ची की खुशी का पूरा ख्याल रखती है। वह उसके साथ खेलते हुए उसे बड़ा हँसाती है। मां और बच्ची का यह अनमोल पल देख लोग बड़े खुश हो रहे हैं।

इस वीडियो ने साबित कर दिया कि जिन लोगों के पास मां होती है वह बड़े ही खुशनसीब होते हैं। मां हो तो आप हर स्थिति में सुखी रहेंगे। फिर दुनिया की कोई ताकत आपको दुखी नहीं कर सकती है।

वायरल वीडियो देखें