प्यार बड़ी बेकार चीज है। इसमें पड़कर लोगों का दिमाग खराब हो जाता है। फिर वह इस प्यार की खातिर कुछ भी कर गुजरता है। अब मध्य प्रदेश के विदिशा का यह अनोखा मामला ही देख लीजिए। यहां 6 बच्चों की मां अपने प्रेमी संग भाग गई। महिला ने एक बार भी अपने बच्चों के बारे में नहीं सोचा। महिला के पति का पहले ही निधन हो गया है। ऐसे में अब बच्चों का भविष्य बीच मझार में लटका है।
यह पूरे मामला विदिशा के शमशाबाद के गांव बाढ़ेर का बताया जा रहा है। महिला की उम्र 30 वर्ष है। उसकी 5 लड़कियां व 1 लड़का है। बच्चों के सिर से पिता का साया पहले ही उठ गया है। महिला विधवा थी। इस बीच उसका पड़ोस में रहने वाले युवक संग अफेयर शुरू हो गया। प्यार में पागल महिला अपने 6 बच्चों को अकेला छोड़कर प्रेमी संग भाग गई।
महिला के भागने के बाद बच्चे घर में अकेले पड़ गए। परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है। लेकिन महिला का अभी तक कोई पता नहीं चला है। उधर महिला की ननंद से पुलिस से अपनी भाभी के सभी बैंक खाते फ्रीज कराने की डिमांड की है। दरअसल महिला को अपने पति की मौत के बदले 15 लाख रुपए का मुआवजा मिलने वाला है।
पति की मौत पानी की टंकी से नीचे गिरकर हुई थी। अब ननद का कहना है कि चुकी उसकी भाभी प्रेमी संग भाग गई और बच्चों का भविष्य दाव पर लगा हुआ है, इसलिए भाभी को भैया की मौत के बदले का 15 लाख का मुआवजा नहीं मिलना चाहिए।