नस काटी, ड्रग्स लिए, शराब पी और कर ली आत्महत्या, इस मशहूर कलाकार की माँ ने खोले कई राज

दिव्या भारती एक ऐसी भारतीय फिल्म अभिनेत्री थी, जिन्होंने 90 के दशक की शुरुआत में कई सफल हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था। दिव्या भारती एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो 90 के दशक में प्रमुख अभिनेत्री बन कामयाब हो गई थी।



भले ही दिव्या भारती हमारे बीच नहीं हैं। किंतु, अपने छोटे फिल्म कैरियर से अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की हैं। महज 19 साल की उम्र तक दिव्या भारती ने 20 फिल्मों में अभिनय किया था।25 फरवरी 1974 को मुंबई महाराष्ट्र में जन्मी दिव्या महज 14 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।



दिव्या भारती का जन्म मुंबई के ओम प्रकाश भारती और मीता भारती के घर हुआ था। ओम प्रकाश भारती एक बीमा अधिकारी थे। दिव्या भारती बचपन में बहुत चुलबुली स्वभाव की थी, जिसकी वजह से सब उन्हें गुड़िया बुलाते थे।



दिव्या भारती ने कम उम्र से ही फिल्मों में प्रयास करना शुरू कर दिया था और कई असफलताओं के पश्चात, साल 1990 में 16 साल की उम्र में दिव्या अपनी पहली फिल्म तेलुगु भाषा के “बोब्बिली राजा” से डेब्यू किया था। उसके पश्चात 1992 में रिलीज फिल्म “विश्वात्मा” से शानदार सफलता हासिल हुई। जिसके बाद उनका नाम बालीवुड दुनिया में चारों तरफ छा गया, जिसके बाद दिव्या भारती ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।

दिव्या भारती महज 3 साल की कैरियर में डायरेक्टर्स की पसंदीदा अभिनेत्री बन चुकी थी। इन्होंने “शोला और शबनम” दीवाना” “रंग” जैसी कई सफल फिल्मों में शानदार अभिनय किया जिससे लोग इनकी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के भी दीवाने हो गए। दिव्या भारती ने जितनी जल्दी फिल्मों में काम किया, सफलता हासिल की, उतनी ही जल्दी शादी भी कर ली थी। परंतु, बहुत ही जल्द दुनिया को अलविदा भी कह गई थी।



आपको बता दें 5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती ने अपने अपार्टमेंट की 5 फ्लोर की बालकनी से गिर गई थी। जिसके पश्चात खूबसूरत व अदाकारा अभिनेत्री अलविदा कह चली गई थी। परंतु इनकी मौत आत्महत्या थी या दुर्घटना, यह अभी तक रहस्यमयी है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि, अपार्टमेंट की बिल्डिंग से गिरने के पश्चात दिव्या का स्वर्गवास हुआ था। वही शक की सुई उनके पति साजिद नाडियावाला पर घूमी थी। जिनके साथ दिव्या ने साल 1992 सात फेरे लिए थे। दिव्या भारती के निधन के पश्चात उनकी मां मीता भारती ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, हादसे वाले दिन दिव्या ने रम पी थी लेकिन, ड्रग्स नहीं लेती थी।



मीता भारती ने यह भी स्वीकार किया कि दिव्या भारती गुस्से में खुद को ही नुकसान पहुंचा देती थी। उन्होंने यह भी बताया कि निधन के कुछ दिन पूर्व वह खुद को हर्ट कर रही थी। मीता भारती ने यह भी बताया कि, एक बार दिव्या ने अपनी कलाई तक काट ली थी। तथा अपने हाथ भी सिगरेट से जला दिए थे। कलाई पर कट के निशान भी थे।

दिव्या भारती की मां ने यह भी बताया कि, “अपनी बेटी की मौत के सदमे में मैंने कई साल तनाव में गुजारे हैं।”



वही एक इंटरव्यू के दौरान साजिद ने यह कहा था कि, हमेशा अपने पर्स में दिव्या की तस्वीर रखते हैं। और आज भी उनके घर में दिव्या का वही सम्मान है। जबकि उनके बच्चे दिव्या को बड़ी मां का दर्जा देते हैं और उन्हें बड़ी मां बुलाते हैं।