मुंह के छाले कितने भी बड़े और दर्दनाक हो, ये 6 चीजें खाने से तुरंत आराम मिलता है

मुंह के छाले (Mouth Ulcer) हो जाएं तो भोजन करने में बड़ी दिक्कत होती है। कई बार ये छाले बहुत दुखते और जलते भी हैं। पेट में गढ़बढ़ी, एसिडिटी, कब्ज या शरीर में पोषक तत्वों की कमी से मुंह में छाले हो जाते हैं। कुछ घरेलू उपायों से इससे छुटकारा पाया जा सकता है।

दही

सुबह शाम एक कटोरी दही खाने से मुंह के छालों में ठंडक मिलती है। ये दर्द और जलन में राहत देते हैं।


नारियल का तेल

नारियल का तेल मुंह के छालों पर सोने से पहले लगाएं। सुबह तक इसमें काफी आराम मिलेगा।

तुलसी के पत्ते

तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसे सुबह शाम चबाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।

संतरे का जूस

संतरा विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसे ऐसे ही चूसने या फिर इसका जूस पीने से मुंह के चाले खत्म हो जाते हैं।


लौंग का तेल

लौंग में भी कई लाभकारी गुण होते हैं। लौंग का तेल एक रुई के टुकड़े में लेकर सीधा छालों पर लगा लें। इससे दर्द और सूजन में आराम मिलेगा।

एलोवेरा जूस

एलोवेरा का एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण छालों की छुट्टी कर देता है। इसका जूस पीने से मुंह के छालों में बड़ा आराम मिलता है।