मुकेश अंबानी इन 2 गुरुओं की बदौलत बने सबसे अमीर आदमी, जाने कौन है ये दोनों गुरु?

मुकेश अंबानी का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में आता है। उनके पास अरबों की दौलत है। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज मुकेश जिस मुकाम पर पहुंचे हैं उसके लिए अपने 2 खास गुरुओं को क्रेडिट देते हैं।



एशिया 19 मिक्स डायलॉग 2022 के दौरान मुकेश अंबानी ने अपनी सफलता का श्रेय इन्हीं दो गुरुओं डॉ रघुनाथ मशेलकर और डॉक्टर विजय केलकर का नाम लिया था। उन्होंने बताया कि मैं इन्हीं के मार्गदर्शन में ऊंचाइयों को छू सका हूँ। इन दोनों ने हमारे भविष्य का नेतृत्व किया। मैं इनका दिल से सम्मान और प्रशंसा करता हूं।



मुकेश अंबानी के पहले गुरु डॉ रघुनाथ मशेलकर को रमेश मशेलकर के नाम से भी जाना जाता है। रमेश मशलेकर का वैज्ञानिक और रसायनिक क्षेत्र में अहम योगदान रहा है। उन्हें पदम विभूषण पदम भूषण से सम्मानित भी किया जा चुका है। वे एक बड़े केमिकल इंजीनियर के रूप में जाने जाते हैं।



मुकेश अंबानी के दूसरे गुरु डॉ विजय केलकर हैं। वे भारत के बड़े अर्थशास्त्री है। वे वर्ष 2002 से 2004 तक भारत सरकार में वित मंत्री के सलाहकार भी रह चुके हैं। उनका देश में आर्थिक सुधार लाने में अहम योगदान रहा है। वर्तमान में वह फोरम ऑफ फेडरेशन, ओटावा एंड इंडिया डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के चेयरमैन और जनवाणी के अध्यक्ष हैं।