अनाब-सनाब दौलत ऐसे खर्च करते हैं मुकेश अंबानी, खरीद रखी है दुनिया की 5 सबसे महंगी चीजें

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के पास अनाब सनाब दौलत है। इससे वे बहुत कुछ खरीदते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको उनकी 5 ऐसी संपत्तियों की जानकारी दे रहे हैं जिनकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए के आसपास है।

मैंडरिन ओरिएंटल होटल



न्यूयार्क के मशहूर मैंडारिन ओरिएंटल होटल को मुकेश अंबानी ने नए साल 2022 की शुरुआत में लगभग 729 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस होटल में 248 कमरे और कई लग्जरी सुविधाएं है। इसमें हॉलीवुड के सुपरस्टार आते रहते हैं।

एंटीलिया



मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ दक्षिण मुंबई के अल्ट्रामाउंट रोड पर स्थित 100 करोड़ रुपए के आलीशान बंगले एंटीलिया में रहते हैं। 27 मंजिला वाला यह बांग्ला मंदिर, टेरेस गार्डन, थिएटर, स्पा जैसी कई लग्जरी और मॉडर्न सुविधाओं से भरा है। यहां काम करने वालों की सैलरी ही लाखों में है।

हैम्लेज टॉय कंपनी



हैम्लेज टॉय एक खिलौना बनाने की कंपनी है जिसे मुकेश अंबानी ने 2019 में 650 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस कंपनी के विश्व में 160 प्लस स्टोर हैं। ये हर साल करोड़ों कमाते हैं।

मुंबई इंडियंस



मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी आईपीएल की सबसे बड़ी टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन है। इस टीम को खदरीने के लिए मुकेश अंबानी ने अपनी जेब से 748 करोड़ रुपए खर्च किए। उनकी टीम अब तक 5 आईपीएल अपने नाम कर चुकी है।

स्टॉक पार्क



स्टॉक पार्क ब्रिटेन का फेमस कंट्री क्लब और लग्जरी गोल्फ रिजॉर्ट है। इसे मुकेश अंबानी ने 2021 में 592 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह 300 एकड़ में फैला है और 900 साल पुराना है। यहां कई हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।