करोड़ों कमाते हैं नाना पाटेकर, फिर भी करते हैं खेती, जमीन पर बैठ खाते हैं, जाने कुल संपत्ति

नाना पाटेकर (Nana patekar) फिल्मी गलियारों में जाना माना नाम है। 1978 में ‘गमन’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले नाना को इस फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल से अधिक हो चुके हैं। नाना कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे लेकिन कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते वे फिल्मों में आए। यही वजह है कि करोड़ों की कमाई करने के बावजूद उनका रहन सहन बहुत ही सिंपल है। वह जमीन से जुड़े इंसान है और एक साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

नाना को पसंद है खेती करना



नाना का पुणे के पास खड़कवासला में 25 एकड़ का एक आलीशान फॉर्महाउस है। जब भी नाना का मुंबई की भीड़-भाड़ से दूर एकांत में रहने का मन होता है तो वे यहां आते हैं। 2008 में आई फिल्म ‘एक : द पावर ऑफ वन’ की शूटिंग भी इसी फॉर्महाउस पर हुई थी। नाना को खेती करना भी पसंद है। वह अपने फार्महाउस पर खाली जगह में धान और गेहूं की खेती करते हैं। वे फसलों से होने वाली कमाई वहां के मजदूरों में बांट देते हैं।


इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

अपने फार्महाउस को सुंदर बनाने के लिए नाना ने सिंपल वुडन फर्नीचर और टेराकोटा फ्लोर लगवाया है। इस फार्महाउस में 7 कमरे और एक बड़ा हॉल है। उनके फॉर्महाउस की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपए है। वहीं उनकी कुल संपत्ति की कीमत करीब 40 करोड़ रुपए है। नाना एक फिल्म का लगभग एक करोड़ रुपए लेते हैं।



नाना के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी है। इसमें 81 लाख रुपए की ऑडी Q7 कार, 10 लाख की महिन्द्रा स्कॉर्पियो और 1.5 लाख की कीमत की रॉयल एनफील्ड बाइक शामिल है। नाना चैरिटी के लिए भी फेमस है। वे किसानों और गरीबों को आर्थिक सहायता देते रहते हैं।