एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। मुकेश की वजह से उनकी बीवी नीता अंबानी भी एशिया की सबसे अमीर महिला बन जाती हैं। नीता एक शाही लाइफस्टाइल जीती हैं।
नीता लाखों की साड़ी पहनती हैं, करोड़ों के गहने अपने कलेक्शन में रखती हैं और बेहद महंगे पेरफ़्यूम, लिपस्टिक और सैंडल इस्तेमाल करती हैं। इतना ही नहीं उनकी चाय और पानी का खर्चा भी लाखों में है।

नीता अंबानी अपने दिन की शुरुआत सबसे महंगी चाय से करती हैं। वह जिस कप में चाय पीती हैं उसकी बॉर्डर सोने की है। इस एक कप की कीमत 3 लाख रुपए है। मतलब 50 पीस का यह सेट लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का है।

सिर्फ चाय ही नहीं नीता को महंगा पानी भी पीने का शौक है। वह दुनिया का सबसे महंगा पानी पीने के लिए जानी जाती हैं। उनकी 750ml पानी की बोतल की कीमत लगभग 60 हजार डॉलर यानि 40 लाख रुपए से भी अधिक है।

इस महंगे पानी की खास बात ये है कि इसकी बोतल शुद्ध सोने से निर्मित होते है। इसमें कई रत्न भी जड़े होते हैं। इस पानी में 5 ग्राम सोने का अर्क भी होता है। यह सेहत के लिए लाभकारी होता है।