बहू आलिया के आते ही बदले सास नीतू के तेवर, बताया घर में किसकी चलेगी, देखें Video

रणबीर और आलिया की शादी अच्छे से निपट गई। कपल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधा। शादी के बाद आलिया अपने ससुराल गई। यहां उनका जोरों शोरों से स्वागत हुआ। आलिया के ससुराल आते ही फैंस के मन में एक सवाल घूमने लगा। वह सोचने लगे कि अब नई बहू रानी के आने के बाद कपूर खानदान में किसका हुक्म चलेगा।



अक्सर यही देखा जाता है कि सास और बहू की आपस में नहीं बनती है। घर में जब भी कुछ अहम फैसले लेने होते हैं तो सास बहू में टकराव होता है। ऐसे में लोगों के मन में उत्सुकता जाग रही है कि क्या बॉलीवुड के अमीर खानदान में भी ऐसी समस्याएं आती है? इसका जवाब खुद रणबीर की मां और आलिया की सास नीतू कपूर ने दिया है।



नीतू कपूर अपने बेटे की शादी में हर जगह छाई रही। खासकर उनकी रंग बिरंगी साड़ी और खूबसूरत लुक सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा। वह पूरी शादी में बड़ी सी स्माइल करती दिखाई दी। रणबीर हो या आलिया उन्होंने सभी के साथ बहुत मस्ती की। इस बीच नीतू का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है जिसमें वह यह बता रही है कि घर में आलिया और उनमें से किस का राज चलेगा।



दरअसल नीति डांस दीवाने जूनियर शो में बतौर जज कर रही हैं। इसी शो में होस्ट करण ने उनसे पूछा लिया कि अब रणबीर की शादी के बाद घर पर किसका हुक्म चलेगा? इस पर नीतू ने जो जवाब दिया उसने सबका दिल जीत लिया। नीतू कपूर ने कहा कि मेरी इच्छा है कि घर पर अब बहू आलिया का ही हुक्म चले। उनकी ये बात सुन सभी लोग खुश हो जाते हैं और तालियां बजाने लगते हैं।


देखें वीडियो