फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की दुनिया में जाना माना नाम है। हालांकि नेहा ने यहां तक पहुँचने के लिए बहुत संघर्ष भी किया है। बचपन में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हुआ करती थी। ऐसे में घर का गुजारा करने के लिए वह अपने भाई टोनी और बहन सोनू संग जगरातों में गाना गाया करती थी।
नेहा जब 4 साल की थी तभी से उन्होंने अपने भाई बहन के साथ स्टेज पर गाना स्टार्ट कर दिया था। इन दिनों नेहा का गाना गाते हुए एक पुराना वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने भाई-बहन के साथ माता के जगराते में भजन गाती दिखाई दे रही हैं।

इस वायरल वीडियो में नेहा को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। फैंस भी नेहा का यह पुराना रूप देख हैरान है। बताया जाता है कि नेहा ने 16 साल की उम्र तक जगरातों में गाना गाय। फिर वह 2004 में भाई टोनी के साथ मुंबई आ गई।

नेहा ने 2006 में इंडियन आइडियल में हिस्सा भी लिया था। हालांकि वह शो में ज्यादा आगे नहीं जा पाई। इसके बावजूद नेहा ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत के दम पर आज वे बॉलीवुड की टॉप सिंगर बन आई। नेहा एक गाने के लगभग तीन लाख रुपए चार्ज करती हैं।
