बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) दुनिया की सबसे ऊंची इमारत (ऊंचाई 828 मीटर) है। हाल ही में इस पर निकोल स्मिथ-लुडविक (Nicole Smith-Ludvik) नाम की एक महिला चढ़ गई। अब उनका ये वीडियो बेहद वायरल हो गया। तो आखिर ऐसा क्या हुआ जो ये महिला अपनी जान का रिस्क लेकर इतनी ऊंचाई पर जा पहुंची? चलिए जानते हैं।
दरअसल निकोल एक ट्रेवलर, प्रोफेशनल स्काइडाइवर, योगा ट्रेनर, मीडिया इंफ्लूएंसर और स्टंटवुमन हैं। उन्हें खतरों से खेलने का शौक है। उन्होंने बुर्ज खलीफा पर खड़े होने का स्टंट संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) एयरलाइन के एक विज्ञापन के लिए किया था।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे बुर्ज खलीफा के सबसे टॉप पर खड़ी है। उनके हाथ में संदेश वाली कुछ तख्तियां रहती हैं। तभी उनके पीछे से संयुक्त अरब अमीरात एयरलाइन का एक विमान गुजरता है। ये सब देखने में बड़ा आकर्षक लगता है।

निकोल ने इस विज्ञापन का वीडियो इंस्टा पर साझा करते हुए बताया कि इसे शूट करना कितना मुश्किल था। उन्हें इसके लिए कई रिटेक भी देने पड़े। बता दें कि निकोल बुर्ज खलीफा पर दूसरी बार चढ़ी हैं। इसके पहले भी वह ऐसा ही एक स्टंट कर चुकी हैं।
निकोल सबसे कम उम्र की स्काइडाइवर हैं। उनके नाम 50 बार स्काइडाइव करने का रिकॉर्ड दर्ज है। वे सोशल मीडिया पर भी बड़ी फेमस हैं। यहां वे अपने खतरनाक और रोमांचक स्टंट लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं।