कंगना रनौत का शो ‘लॉकअप’ इन दिनों दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। शो में भाग लेने वाले सेलेब्स रोज जिंदगी से जुड़े नए नए खुलासे कर रहे हैं। इस बीच शो की कंटेस्टेंट निशा रावल ने अपने एक्स पति करण मेहरा और अपनी लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट्स बताएं। उन्होंने बताया कि वे करण मेहरा से शादी के बाद गैर मर्दों की ओर आकर्षित होती थी। वह एक मर्द को ‘किस’ भी कर चुकी थी।
निशा ने बताया कि मिसकैरिज और 2015 में कजिन की संगीत सेरेमनी में हुई एक बड़ी घटना के चलते मैं टूट चुकी थी। पति के साथ चीजें ठीक नहीं चल रही थी। बहुत एब्यूज का सामना करना पड़ा था। मीडिया फिगर होने के चलते खुलकर किसी से कुछ कह नहीं पाती थी। तभी मेरी मूल्यकार एक पुराने दोस्त से हुई। मैंने उसे अपने साथ हुए एब्यूज के बारे में बताया। उसने मुझे सपोर्ट किया। फिर एक पल ऐसा आया जब हमने ‘किस’ किया।

निशा के अनुसार उनके पति करण मेहरा जानते थे कि वे कब और किस से मिलती थी। उन्होंने पति को किस के बारे में भी बता दिया था। लेकिन तब कारण और निशा वैसे भी अपनी शादी को खत्म करने वाले थे। फिर 31 मई साल 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों की शादी 2012 में हुई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा कविश है। करण मेहरा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से फेमस हुए जबकि निशा रावल पति संग डांस रियलिटी शो में आकर सुर्खियों में आई।
