अरबों-खरबों में खेलती है नीता अंबानी, दुनिया की इन 2 महंगी चीजों की हैं मालकिन

नीता अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बीवी है। उनके पास अनाब सनाब दौलत है। ऐसे में उनके शौक भी बड़े महंगे हैं। जैसे वह सुबह लाखों की चाय पीती है, कपड़ों पर पानी की तरह पैसा बहती है, हीरो से जड़ा बैग कैरी करती है इत्यादि। आज हम आपको नीता की उन 2 सबसे बेशकीमती चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें वे बड़े प्यार से संभालकर रखती हैं।


100 करोड़ की कार

नीता अंबानी दुनिया की सबसे महंगी कार की मालकिन हैं। उन्होंने ये कार स्पेशल आर्डर पर विदेश से मंगवाई है। इसे जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने बनाया है। ये स्पेशल एडिशन कार ‘ऑडी ए9 कैमेलियन’ है। इसकी कीमत लगभग 90 90 करोड़ रुपए है। लेकिन भारत मंगवाते हुए और कई इम्पोर्ट टैक्स के बाद ये नीता को लगभग 100 करोड़ रुपए में पड़ी।



नीता के पास इसके अलावा और भी कई लग्जरी कारें हैं। इसमें मर्सिडीज-बेंज एस क्लास, बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर, रोल्स रॉयस फेंटम और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी कई गाड़ियां शामिल है। कहते हैं इन्हें चलाने वाले ड्राइवर को 24 लाख रुपए से अधिक की सैलरी मिलती है।

240 करोड का प्राइवेट जेट



100 करोड़ की कार के अलावा नीता अंबानी के पास 240 करोड़ रुपए का प्राइवेट जेट भी है। यह उन्हें पति मुकेश अंबानी ने 2007 में नीता के बर्थडे पर गिफ्ट में दिया था। ये जेट प्राइवेट केबिन, वायरलेस कम्युनिकेशन, एक मास्टर बैडरूम और सेटेलाइट टेलीविजन सेट जैसी कई लग्जरी सुविधाओं से लेस है। नीता जब भी कहीं विदेश जाती है तो इसी से सफर करती है।