मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया की सबसे अमीर महिला है। ऐसे में वह अपनी जिंदगी किसी महारानी की तरह जीती हैं। उनके शौक में लाखों करोड़ों रुपए खर्च हो जाते हैं। वे दुनिया की सबसे महंगी चीजों का शौक भी रखती हैं।
नीता अंबानी के पास एक पर्स है जिसकी कीमत सुन आपको चक्कर आ जाएंगे। इसे दुनिया का सबसे महंगा पर्स भी कहा जाता है। ऐसे पर्स सिर्फ दुनिया के सबसे रईस लोग ही अपने पास रखते हैं। 2015 में लैक्मे फैशन वीक में नीता के हाथ में दुनिया का सबसे महंगा पर्स दिखा था। 37वें एजीएम में नीता अंबानी ग्लैमरस गुलाबी रंग के हर्मेस बिर्किन बैग के साथ स्पॉट की गई थी। इस बैग की कीमत 48,42,337 से भी अधिक थी।


वहीं 2013 में नीता अंबानी ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला से मिलने गई थी। वहाँ उन्होंने गोल्डन कलर के स्पार्कलिंग क्लच के साथ दिखी थी। कहते हैं कि नीता अंबानी के हाथ में दिखे इस बैग को बनाने के लिए सांप की स्किन का यूज होता है। इस बैग में 240 बेशकीमती हीरे जड़े थे। वहीं इसमें 18 कैरेट सफेद सोने का वर्क भी था। तब इस बैग की कीमत लगभग 2 करोड़ 60 लाख बताई गई थी।
