मुंह के छाले (Mouth Ulcer) बड़े परेशान करते हैं। ये अक्सर पेट में गड़बड़ी (Indigestion) के चलते होते हैं। छालों से दर्द तो होता है ही, लेकिन साथ ही खाना खाने में भी बड़ी दिक्कत होती है। ऐसे में आज हम आपको इन छालों से छुटकारा पाने का रामबाण इलाज बताने जा रहे हैं।
दही
दही खाने से मुंह के छालों में काफी राहत मिलती है। ये आपके पेट को भी ठंडक देता है। आपको दिन में कम से कम एक बार तो दही जरूर खाना चाहिए। इससे मुंह के छालों से छुटकारा मिल जाएगा।
तरबूज
मुंह के छालों से राहत पाने के लिए रसभरे फल खाना चाहिए। इसमें तरबूज सबसे अधिक लाभकारी होता है। वैसे आप अंगूर और खरबूजा भी खा सकते हैं।
शहद
शहद में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसकी खास बात ये है कि आप इसे खा भी सकते हैं और छालों पर डायरेक्ट लगा भी सकते हैं। इससे आपको जल्द राहत मिलेगी।
तुलसी
तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो मुंह के छालों को खत्म करने का काम करते हैं। इसके लिए आप तुलसी के पत्तों को चबाना शुरू कर दें। इससे आराम मिलेगा।
टमाटर
आपको जान हैरानी होगी कि सिर्फ कच्चे टमाटरों को चबाकर खाने से भी आप मुंह के छालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें मौजूद गुण इन छालों का खात्मा करते हैं।