नोरा फतेही की गिनती बॉलीवुड के बेस्ट डांसरों में होती है। उनके डांस मूव्स किसी को भी पालभर में दीवाना बना देते हैं। उनके हर डांस नंबर लोगों के बीच पॉपुलर होते हैं। डांस के अलावा नोरा अपने हॉट अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर वे अपनी दिलकश तस्वीरों से फैंस को मदहोश करती रहती हैं।
इस बीच नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर साझा की जिसे देख फैंस की नजरें हटने का नाम नहीं ले रही हैं। इन फोटोज में नोरा ब्लैक, यैलो और ऑरेंज कलर की ट्रांसपेरेंट वनपीस ड्रेस पहने दिखाई दी। उन्होंने ये फोटो समुंदर किनारे क्लिक किया। उनका बदन पानी से भीगा हुआ था।

इस तस्वीर में नोरा किसी जलपरी से कम नहीं लग रही थी। फैंस तो उनके इस लुक के दीवाने हो गए। हर कोई उनकी तारीफ में कमेंट करने लगा। कुछ दिनों पहले (6 फरवरी) को नोरा पूरे 30 साल की भी हो गई। हालांकि अपने 30वें जन्मदिन उन्होंने कोई भी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा नहीं की। उन्होंने प्राइवेटली अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

काम की बात करें तो नोरा के दिलबर दिलबर, हाय गर्मी, दिल भर गया जैसे गाने फैंस को बड़े पसंद आए। उनका लेटेस्ट गाना नाच मेरी रानी है, जो इन दिनों बड़ा पसंद किया जा रहा है।
