14 दिसंबर 1503 को पैदा हुए फ्रांस के फेमस ज्योतिष नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियां एक किताब में लिखी थी। उन्होंने 12 शतकों (सेंचुरी) की भविष्यवाणियाँ की थी। उनकी किताब में कुल 6338 भविष्यवाणियां हैं। आज हम आपको उनकी 2022 की भविष्यवाणियां बताने जा रहे हैं।
1. नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी की माने तो 2022 में कई प्राकृतिक आपदाएं जैसे भारी तबाही, जलवायु परिवर्तन, मौसम परिवर्तन, बाढ़, तूफान जैसी चीजें होंगी। वहीं 2022 में विनाशकारी परमाणु विस्फोट भी हो सकता है।
2. 2022 में ऐस्टरॉइड समुद्र में गिर सकता है। इससे भयंकर लहरें उत्पन्न होंगी जो कई शहरों को डूबा देंगी।
3. 2022 में होने वाली तबाही के बाद अचानक शांति आएगी। पूरी दुनिया में 72 घंटे का अंधेरा छा जाएगा। इसके चलते युद्ध खत्म हो जाएंगे। ऐसा प्राकृतिक घटनाओं के चलते होगा। वहीं पहाड़ों पर बर्फ और तेजी से गिरेगी।
4. नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में साल 2022 में आने वाली महंगाई का भी जिक्र है। ये महंगाई आम इंसान की कमर तोड़ देगी। अमेरिका की डॉलर में तेजी से गिरावट आएगी।
5. 2022 फ्रांस के लिए हानिकारक होगा। इस वर्ष फ्रांस में बड़ा तूफान, भीषण आग, सूखा और बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं भूखमरी के आसार भी बन सकते हैं।
6. नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी की माने तो 2022 में रोबोट मानव जाति पर भारी पड़ सकते हैं। इस वर्ष में कंप्यूटर का ब्रेन इंसानों को कंट्रोल करेगा। इस साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इंटरफेस वाले कंप्यूटर का होगा।
नास्त्रेदमस भविष्यवाणी: बहुत बुरा रहेगा 2022, बाढ़-तूफान, परमाणु विस्फोट समेत सामने आएंगे ये खतरे
