बुढ़ापे में भी रहेंगे जवान, बस डाइट में शामिल कर लें ये पोषक चीजें, फिर देखें कमाल

बुढ़ापा किसी को पसंद नहीं होता है। हर कोई जवान रहना चाहता है। लेकिन प्रकृति के इस नियम को कोई बदल नहीं सकता। हालांकि आप कुछ खास पोषक तत्वों का सेवन कर अपने बुढ़ापे को धीमा कर सकते हैं। जब शरीर बूढ़ा होने लगता है तो उसे कुछ खास चीजों के सेवन से जवान बनाए रखा जा सकता है।

विटामिन बी 12 और 6

विटामिन बी 12 ब्लड और  नर्व सेल्स को बिल्ड करने में मदद करता है। इसे आप मीट, मछली, अंडे, डेयरी उत्पादों या सप्लीमेंट्स की सहायता से प्राप्त कर सकते हैं। वहीं विटामिन बी 6 किटाणुओं से लड़ने, याददाश्त बढ़ाने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। इसे आप काबुली चने और फोर्टीफाइड ब्रेकफास्ट से हासिल कर सकते हैं।

कैल्शियम और मैग्नीशियन

कैल्शियम से हड्डी और दांत मजबूत बनते हैं। बुढ़ापे में इसकी सख्त जरूरत होती है। इसे आप डेयरी उत्पादों जैसे दूध, दही से प्राप्त कर सकते हैं। वहीं मैग्नीशियम की पूर्ति नट्स, सीड्स और पत्तेदार सब्जियों के सेवन से होती है। ये मैग्नीशियम आपकी ब्लड शुगर स्थिर रखता है।

ओमेगा 3 S और विटामिन डी

दिमाग, नर्व सेल्स और स्पर्म सेल्स के लिए ओमेगा 3 S जरूरी है। यह आपको अल्जाइमर, डिमेंशिया और अंधेपन से बचाता है। इसे आप फैटी फिश, अखरोट से प्राप्त कर सकते हैं। वहीं बुढ़ापे में आवश्यक विटामिन डी को सूरज की रोशनी और सार्डिन, मैकेरल आदि वसा युक्त मछली के सेवन से हासिल किया जा सकता है।

जिंक और पोटेशियन

जिंक से सूंघने और टेस्ट करने की क्षमता बढ़ती है। यह शरीर में इंफेक्शन और इंफ्लेमेशन से लड़ने में मदद करता है। इससे आँखों की रोशनी भी बढ़ती है। हेल्दी ब्रेकफास्ट से इसकी कमी दूर की जा सकती है। हृदय, मसल्स, किडनी और नर्व के लिए पोटेशियम आवश्यक होता है। इसे पालक, दूध, केले जैसी चीजों के सेवन से प्राप्त किया जा सकता है।