भारत की सबसे सुंदर डॉक्टर बनेगी ऋतिक रोशन की दुल्हन, फिर चढ़ेंगे घोड़ी, जाने पूरा मामला

भारत की सबसे खुसबुरत डॉक्टर का दिल बॉलीवुड के सबसे हैन्डसम हीरो ऋतिक रोशन पर आ गया है। इतना ही नहीं वह ऋतिक की दुल्हन बनने का सपना भी देख रही है। दरअसल हम यहां जिस डॉक्टर की बात कर रहे हैं वह 2018 में मिस इंडिया का टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं।



इनसे मिलिए, ये हैं गायत्री भारद्वाज। अब वैसे तो गायत्री डॉक्टरी की पढ़ाई (डेंटल सर्जरी ) भी कर चुकी हैं। लेकिन उनका सपना बचपन से मिस इंडिया बनने का था। ऐसे में 2018 में उन्होंने ये सपना पूरा भी कर लिया। अब वे जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने ऋतिक रोशन को दूल्हा बनाने की इच्छा जाहीर कर दी है।



दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान गायत्री से पूछा गया कि वह किसे डेट करेंगी और किस से शादी करेंगी। ऐसे में उन्होंने डेटिंग के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम लिया तो शादी कर घर बसाने के लिए ऋतिक रोशन को चुना।



गायत्री ने ये भी कहा कि सिद्धांत सिंगल है या नहीं उन्हें नहीं पता, लेकिन वह जानती है कि ऋतिक सिंगल है और इसलिए उन्हें हाथ से नहीं जाने देना चाहती हैं। ऋतिक उनके बचपन का क्रश भी हैं। इसलिए यदि ऋतिक फिर से सेटल होना चाहें तो वे उनकी दुल्हन बनना पसंद करेंगी।



वैसे सुजैन खान से तलाक के बाद ऋतिक का नाम इस समाए सबा आजाद से जुड़ा हुआ है। खबरों की माने तो दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं।