खेत में भिंडी-बैंगन उगाती दिखी ये फेमस एक्ट्रेस, देश की मिट्टी से हुआ प्यार, क्या छोड़ दी एक्टिंग?

इंसान कितना भी शहरों में रह ले, कितने भी पैसे कमा ले, कितनी भी आलिशाल लाइफ जी ले, लेकिन उसे असली सुकून गांव की मिट्टी में ही मिलता है। यही वजह है कि कई बार लोग विदेश की अच्छी खासी नौकरी छोड़ देश आकर खेती करना शुरू कर देते हैं। इन दिनों बॉलीवुड की एक हसीना भी खेत के रंग में रंगी हुई दिखाई दे रही है।



दरअसल बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) हाल ही में खेत में भिंडी-बैंगन उगाती दिखाई दी। उनकी खेत में भिंडी-बैंगन के साथ कुछ तस्वीरें बड़ी वायरल हो रही है। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या परिणिती ने एक्टिंग छोड़ खेती स्टार्ट कर दी? तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है।



दरअसल परिणिती ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की है। इसमें वे खेत में सब्जियों के बीच बैठी नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें परिणिती के पापा के फार्म हाउस की है। परिणिती यहां घूमने फिरने आई थी। उन्होंने खेतों में टहलने का आनंद लिया। साथ ही खेत में उग रही सब्जियों का मुआयना किया।



एक्ट्रेस हरी मिर्च, भिंडी और बैंगन के साथ फोटो भी क्लिक करवाती दिखाई दी। फैंस उनकी इन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं। परिणिती ने अपनी पोस्ट में बताया कि वे अपने पापा के फार्म हाउस पर मजे कर रही हैं। उन्होंने इस फार्म को खुद जीरो से बिल्ड किया है। उन्हें अपने पिता पर गर्व है। वे अपनी पोस्ट में उनकी तारीफ करती दिखाई दी।



बता दें कि परिणिती ने एक्टिंग छोड़ी नहीं है। वह तो बस कुछ समय के लिए पिता के फार्म हाउस पर आई थी। वे जल्द ही ‘चमकीला’ फिल्म में दिखाई देंगी। फिलहाल वह इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।