शर्मिला टैगोर इन दिनों अपनी फिल्म ‘गुलमोहर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर को लेकर कई राज खोले। उन्होंने बताया कि जिस वक्त तैमूर का जन्म हुआ था, लोगों ने बहुत बुरा-भला कहा था। उनके नाम को लेकर लोगों ने बुरे रिएक्शन दिए थे। शर्मिला ने कहा कि लोगों को लगने लगता है कि सोशल मीडिया पर उन्हें कुछ भी बोलने का अधिकार देता है।
इससे अच्छा तो जीका हो जाता
एक्ट्रेस ने कहा कि जिस वक्त तैमूर का जन्म हुआ था, एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा था,’इससे अच्छा तो करीना को जीका वायरल हो जाता’। ये कमेंट देख शर्मिला शॉक्ड रह गई थीं। उन्होंने कहा कि दुनिया में आप सबको खुश नहीं रख सकते, इसलिए कोशिश भी नहीं करनी चाहिए। अगर दूसरों के कहने पर चलेंगे तो फोकस ही नहीं रह जाएगा। बेहतर है कि खुश को खुश रखें।
लोग इतने गंदे कमेंट करते हैं, ये देखकर हैरानी होती है कि लोग इतना गंदा कैसे सोच सकते हैं। वो भी एक दिन के पैदा हुए बच्चे को। एक्ट्रेस ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन ये कमेंट उन्होंने कहीं पढ़ा था, जिसमें लिखा था इससे अच्छा जीका वायरस हो जाता। शर्मिला ने कहा,”मैं ये बात गुस्से में नहीं इमोशनल होकर कह रही हूं।” उन्होंने कहा कि लोगों के बारे में ऐसी बातें करने वाले आते कहां से हैं।

तैमूर के नाम पर मचा था बवाल
बता दें कि करीना-सैफ के बड़े बेटे के नाम को लेकर खूब बवाल मचा था। जिसके बाद साल 2017 में उन्होंने बेटे का नाम बदलने का सोचा था। उन्होंने खुद ये बात टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताई थी। लेकिन करीना के कहने पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। वह नहीं चाहती थीं कि लोगों के कहने पर उनके बेटे का नाम बदला जाए।