सोशल मीडिया बड़ा ही पॉवरफुल प्लेटफॉर्म है। इसने रातोंरात कई लोगों की जिंदगी बदल दी है। अब गुब्बारे बेचने वाली इस लड़की को ही ले लीजिए। दरअसल पय्यान्नूर (Payyannur) स्थित फोटोग्राफर अर्जुन कृष्णन (Photographer Arjun Krishnan) कन्नूर अंडाल्लुरकावु उत्सव में गए थे। यहां उनकी नजर एक गुब्बारे बेचने वाली लड़की पर पड़ी।
गुब्बारों और रोशनी के बीच खड़ी ये लड़की बड़ी सुंदर लग रही थी। ऐसे में जब अर्जुन कृष्णन उसकी तस्वीर क्लिक करने लगे तो वह कैमरे के सामने बाद उत्सुकता से देखने लगी। फिर लड़की की जो खूबसूरत तस्वीरें सामने आई उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

लड़की का नाम किस्बु है। फोटोग्राफर ने किस्बु की मां तो भी तस्वीर दिखाई। वह बड़े खुश हुए। दो दिन बाद अर्जुन ने लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। फिर अर्जुन ने किस्बू के साथ एक मेकओवर फोटो सेशन शूट करने का सोचा।

इस दौरान स्टाइलिस्ट रेम्या ने केरला सेट मुंडू और पारंपरिक ज्वैलरी के साथ किस्बू को एक सुंदर मलयाली मेकओवर दिया। इस लुक में तस्वीरें बहुत सुंदर आई। किस्बू और भी फेमस हो गई। अब उन्हें कई ऑफर भी मिल रहे हैं।
अर्जुन बीते 15 सालों से एक फ्रीलांस वेडिंग फोटोग्राफर हैं। उनके इस काम ने गुब्बारे बेचने वाली लड़की की लाइफ ही बदल दी। अब हर कोई उनके इस काम की सराहना कर रहा है।