1400 दिनों से नहीं सोई महिला, हमेशा जागती रहती है, परिवार-जॉब सब छूट गया, जाने वजह

एक हेल्थी लाइफ के लिए रोज 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है। लेकिन पोलेंड की रहने वाली 39 वर्षीय मालगोरज़ाटा स्लिविंस्का (Malgorzata Sliwinska) नाम की महिला पिछले 4 सालों से सोई नहीं हैं। दरअसल उन्हें सोमनिफोबिया नाम की दुर्लभ बीमारी (mental diseases) है। इस बीमारी ने उनकी सेहत और जिंदगी दोनों बिगाड़ दी। इसके चलते उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा और पति-बेटे से संबंध भी बिगड़ गए।



इस बीमारी के चलते उनकी आँखों में जलन और सूजन होती है। वे बहुत थकानभरा महसूस करती हैं। उनकी शॉर्ट टर्म मेमोरी तो पूरी तरह समाप्त हो गई है। वे अचानक बेवजह रोने लगती हैं। इस बीमारी की शुरुआत 2017 में तब हुई जब वे स्पेन से छुट्टियां बिताकर आई। बस तब से ही उनकी नींद गायब हो रखी है।



महिला ने सोने के कई तरीके आजमाए। जैसे नींद की गोलियां खाई, लेकिन इससे वह कुछ ही घंटे सो पाती थी। ये गोलियां उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाने लगी। फिर उन्होंने मनोचिकित्सा का सहारा लिया। एक पल ऐसा भी आया कि उन्हें नशे की आदत हो गई। नींद की दवाई बंद करते ही वह लगातार 3 हफ्ते तक जागी।



महिला को शुरुआत में कई साल अपनी बीमारी का पता ही नहीं लगा। फिर पोलैंड के एक डॉक्टर ने उन्हें बताया कि आप सोमनिफोबिया नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। फिलहाल डॉक्टर की दवाई के बाद महिला सप्ताह में दो या तीन दिन सो पाती हैं। वे योग और व्यायाम की मदद भी ले रही हैं। उन्होंने पार्ट टाइम जॉब भी स्टार्ट कर दी है। उनकी लाइफ अब धीरे-धीरे नॉर्मल हो रही है।