प्रेग्नेंट बंदरिया को बच्चा पैदा करने में हो रही थी दिक्कत, फरिश्ता बनकर आया पुलिसवाला, ऐसे की हेल्प – Video

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के खागा में एक बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक एक बंदरिया के गर्भ में मृत बच्चा फंस गया था। इस कारण वह दर्द से तड़प रही थी। आलम ये था कि उसकी जान पर बन आई थी। लेकिन फिर एक पुलिस वाला फरिश्ता बनकर आया। उसने प्रेग्नेंट बंदरिया के लिए फिर जो किया वह मानवता की मिसाल बन गया।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक प्रेग्नेंट बंदरिया को नाले में दर्द से तड़पता हुआ देखा जा सकता है। वह इसलिए दर्द से कहार रही थी क्योंकि उसका बच्चा गर्भ में ही मर गया था। वह उसे अपने गर्भ से बाहर भी नहीं ला पा रही थी। जब वहाँ से गुजर रहे एक पुलिस वाले ने उसे देखा तो मदद को आगे आया। वह एक बोरी लाया और खुद प्रेग्नेंट बंदरिया के मृत बच्चे को उसके गर्भ से बाहर निकाला।

बच्चे के बाहर आते ही बंदरिया की जान में जान आई। उसने गहरी सांस ली और वह धीरे-धीरे वहाँ से चली गई। इस पूरी घटना का वीडियो फतेहपुर पुलिस ने अपने आधिकारक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “PRV-3521 थाना खागा पर तैनात आरक्षी विनोद कुमार द्वारा बंदरिया के गर्भ में फंसे मृत बच्चे को बाहर निकालकर बंदरिया की जान बचाई गयी।” आप इस घटना का वीडियो यहां देख सकते हैं।



अब इस पूरी घटना के बाद हर कोई पुलिसवाले की तारीफ कर रहा है। बोल रहा है कि हम सभी को भी न बेजूबान जानवरों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। कांस्टेबल विनोद कुमार ने जो काम किया है वह सच में सराहनीय है।