अप्रैल माह की शुरुआत होते ही गर्मी भी बढ़ने लगी है। दोपहर में तो घर से बाहर निकलने की इच्छा ही नहीं होती है। यदि निकल जाओ को गर्मी से हालत खराब हो जाती है। गर्मी में प्यास भी बड़ी लगती है। ऐसे में लोग ठंडी पानी की बोतल, लस्सी, जूस और शिकंजी जैसी चीजों से प्यास बुझाते हैं। लेकिन बेजूबान जानवर गर्मी में बड़े परेशान हो जाते हैं। उन्हें आसानी से पानी तक नहीं मिलता है।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक पुलिस अधिकारी द्वारा बंदर को पानी पिलाने का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई-अहमदाबाद मार्ग (Mumbai-Ahmedabad Route) पर मालशेज घाट का है। यहां पास में ही जंगल है। ऐसे में बंदर का यहां आना जाना चलता रहता है। हाल ही में एक प्यासा बंदर यहां भटक रहा था। ऐसे में मौके पर तैनात पुलिस अफसर ने उसकी प्यास बुझाई।

पुलिस अधिकारी ने बंदर को अपनी पानी की बोतल दे दी। इस बोतल को मुंह में लगा वह गटागट पानी पीने लगा। वह इतना प्यासा था कि बुरी बोतल खाली कर गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर कोई पुलिस वाले की तारीफ कर रहा है। इस वीडियो को देख कई लोगों को प्रेरणा मिल रही है।
यह वीडियो StreetDogsofBombay नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस की तारीफ की है। साथ ही लोगों से विनती करी कि वे अपने घर के आसपास बेजूबान जानवरों के लिए पानी के कटोरे रखें। अक्सर बेजूबान जानवर होटल दुकान के बाहर पानी या खाना की उम्मीद लगाए घंटों खड़े रहते हैं। हमे उनकी मदद करनी चाहिए।
Be kind wherever possible 💕💕
This video of constable Sanjay Ghude is circulating in SM for all the good reasons 🙏🙏 pic.twitter.com/oEWFC2c5Kx— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) April 3, 2022
वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो इसे अधिक से अधिक शेयर करें।