पूजा बेदी (Pooja Bedi) बॉलीवुड के फेमस एकत्र कबीर बेदी और प्रोतिमा बेदी की बेटी हैं। उन्होंने आमिर खान संग ‘जो जीता वही सिकंदर’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। वे बस गिनी चुनी फिल्मों में ही दिखाई दी। बॉलीवुड में उनका करियर कोई खास नहीं चला। उन्हें बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में भी देखा गया।
पूजा 51 साल की हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समंदर किनारें क्लिक की गई कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की। इस दौरान वे स्लीवलेस ऑरेंज वन पीस ड्रेस में नजर आईं। उनके बाल खुले और चेहरे पर कोई मेकअप नहीं था।
51 साल की होने के बावजूद पूजा बहुत ही सुंदर और प्यारी दिखीं। आलम ये था कि फैंस ने उनकी खूबसूरती की तुलना उन्हीं की बेटी आलया एफ से कर दी। फैंस ने कहा कि आप तो बेटी से भी ज्यादा सुंदर लग रही हैं।
पूजा समंदर किनारे खूब इन्जॉय करती दिखी। उन्होंने बहुत ही प्यारे पोज भी दिए। वे एकदम नेचुरल अवतार में नजर आई। उन्होंने खूबसूरती और कॉन्फिडेंट से उम्र को पीछे छोड़ दिया।
पूजा ने 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी आलया हुई। आलया भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। पूजा का 2003 में पति से तलाक हो गया था। वे दो साल पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड मानक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई को लेकर सुर्खियों में आई थी।