प्रकाश राज साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता हैं। वे बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आते रहते हैं। प्रकाश अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। प्रकाश ने 2010 में अपनी बेटी की उम्र की लड़की पोनी वर्मा से दूसरी शादी रचाई थी। उनकी पहली शादी 1994 में ललिता कुमारी से हुई थी। लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया था।
आपको जान हैरत होगी कि प्रकाश अपनी ही बीवी से दो बार शादी रचा चुके हैं। पहली शादी 2010 में और दूसरी बार 2021 में। दरअसल उन्होंने अपनी सालगिरह के मौके पर बीवी से दोबारा शादी रचाई थी। ऐसा उन्होंने अपने बेटे वेदान्त के लिए किया था जो मम्मी पापा की शादी देखना चाहता था।

इस दूसरी शादी की झलक 56 साल के प्रकाश ने अपने ट्वीटर हैंडल पर भी दिखाई थी। उनकी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। वे बेटी की उम्र की बीवी संग रोमांटिक अंदाज में दिखे थे। उन्होंने इस दौरान पत्नी को प्यार से अंगूठी भी पहनाई।

हैरत की बात ये थी कि उनकी इस शादी में एक्स वाइफ ललिता कुमारी और उनकी दोनों बेटियां मेघना, पूजा भी मौजूद थी। प्रकाश के फैंस को उनकी ये शादी की तस्वीरें बहुत पसंद आई थी।