नहीं रहे TV जगत केनहीं रहे TV जगत के प्रतिज्ञा फेम “ठाकुर सज्जन सिंह” अनुपम श्याम, रात 8 बजे ली आखिरी सांस

बॉलीवुड और Tv जगत की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। कई सारी बॉलीवुड फिल्म और टीवी के पॉपुलर शो में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले और प्रतिज्ञा सीरियल में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल प्ले करने वाले एक्टर अनुपम श्याम का निधन हो गया है। आपको बता दें कि एक्टर काफी समय से बीमार चल रहे थे। मल्टीपल ऑर्गन फैलियर की वजह से इस मशहूर अभिनेता का निधन हो गया।



कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अनुपम श्याम अपनी बिगड़ती सेहत की वजह से चर्चा में थे। उस समय बॉलीवुड के अभिनेता और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों ने उनकी आर्थिक मदद की थी। मगर बहुत दुख की बात है कि इस बार अनुपम श्याम जिंदगी की जंग हार गए। वे 63 साल के थे।


प्रतिज्ञा 2 की हो रही थी शूटिंग

रिपोर्ट की खबर यह आई है कि अनुपम श्याम स्टार भारत के प्रतिज्ञा शो के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रहे थे लेकिन उन्हें पहले से ही अपनी बीमारी का अंदाजा था। वह मुंबई के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रहे थे। आपको बता दें कि उनके बॉडी के कई सारे ऑर्गन फेल होने की वजह से उनकी डेथ हुई। तकरीबन रात 8 बजे अनुपम श्याम ने अपनी आखिरी सांस ली।


स्टार भारत के प्रतिज्ञा शो से मिली थी पापुलैरिटी

अनुपम श्याम वैसे तो कई सारे Tv सीरियल्स का हिस्सा रहे हैं लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि टीवी शो प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह के रोल से मिला। लोगों ने उनके अभिनय को बहुत सराहा। लोगों को इनका किरदार इतना पसंद आने लगा था कि लोग इन्हें कॉपी करना शुरू कर दिया था। अनुपम श्याम बीमार होने के बाद भी अपने अंतिम समय में अपने काम से जुड़े रहे। यह लोगों की यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे।