प्रेग्नेंट भारती सिंह पति की हरकत देख रो पड़ी, बोली- हर्ष मेरे साथ ऐसा बर्ताव करते हैं..

कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। वे आए दिन अपने वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। कुछ समय पहले भारती ने एक वीडियो साझा कर अपने पति हर्ष लिंबाचिया की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पति उनके साथ कैसा व्यवहार करते हैं और वह उनसे कितनी दुखी है।



दरअसल बात वेलेंटाइन डे की है। इस अवसर पर कपल एक दूसरे को विश करते हैं। लेकिन भारती रोते हुए कहती है कि उनके पति हर्ष उन्हें विश करना भूल गए। इसके बाद भारती हर्ष के साथ एक कार में दिखती है। यहां एक गुलाब का फूल बेचने वाला आता है। अब भरती को लगता है कि शायद इसे देख हर्ष को याद आ जाए और वह उन्हें विश कर दें। लेकिन हर्ष नहीं करते हैं।



बाद में हर्ष कहते हैं वह कुछ काम की वजह से उन्हें विश करना भूल गए थे। इसके बाद भारती इस बात को लेकर नाराज नजर आती है कि हर्ष ने उन्हें शाम की 4 बजे विश किया। हालांकि बाद में हर्ष उन्हें घड़ी गिफ्ट में देते हैं और उनके लिए केक व फूल भी लाते हैं। भारती को केक और घड़ी तो पसंद आती है लेकिन फूल में से उन्हें बास आती है।

देखें वीडियो