विदेश में खुलेआम नहाती दिखी प्रियंका चोपड़ा, 39 की उम्र में की ऐसी हरकत, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और नन्हीं बेटी ‘ मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ संग पारिवारिक टाइम एन्जॉय कर रही हैं। शादी के बाद से ही प्रियंका अपने पति संग अमेरिका के Los Angeles के आलीशान घर में रह रही हैं। उनका ये घर काफी बड़ा है जिसमें एक स्विमिंग पूल भी है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं। इन दिनों गर्मी का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोगों का दिन में दो से तीन बार नहाने को मन हो जाता है। बस प्रियंका का दिल भी नहाने को हुआ। ऐसे में वह खुलेआम, खुले आसमान के नीचे अपने पूल में नहाने लगी। अब उनकी नहाने की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।

इन तस्वीरों में प्रियंका ने येलो स्ट्रिप्ड बिकीनी पहनी हुई है। वहीं आँखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है। बालों का उन्होंने जुड़ा बना रखा है। अपने इस लुक में वे बड़ी कूल लग रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली में वह एक मॉडल की तरह पूल में पोज दे रहे हैं। वहीं दूसरे में हँसते हुए इन्जॉय कर रही हैं। इसे प्रियंका ने कैप्शन दिया – Instagram Vs Reality।



वैसे प्रियंका इन दिनों बोल्ड दिखने में कोई कंजूसी नहीं कर रही है। कुछ समय पहले ही उन्होंने ब्लैक बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर तहलका मचा दिया था। इसमें वह पूल के अंदर 90 के दशक के गाने सुनते दिखाई दे रही थी।

प्रियंका 39 की हैं, लेकिन उनकी सुंदरता और फिगर देख लगता है कि वह अभी भी 29 की हैं। उन्होंने खुद को बेहद फिट रखा हुआ है। वह इसी साल 15 जनवरी को एक बेटी की मां बनी थी। हालांकि बेटी का जन्म सरोगेसी (किराए की कोख) से हुआ था। एक्ट्रेस ने अभी तक बेटी की तस्वीरें साझा नहीं की है।

काम की बात करें तो वे जल्द ही कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) संग फरहान अख्तर  द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। हॉलिवुड में वे ‘सिटाडेल’, ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ जैसी फिल्में कर रही हैं।