क्या आप अपने आप को होशियार समझते हैं? यदि हाँ तो आज हम आपके लिए एक दिलचस्प पहेली लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों कई पहेलियाँ ट्रेंड होती रहती हैं। आज की पहले थोड़ी अलग और हट के है। इसमें हम आपको एक तस्वीर दिखाएंगे। इस फोटो में एक लड़की का नाम छिपा है जिसे आपको 10 सेकंड में खोजना है।
तस्वीर में छिपा है लड़की का नाम, क्या आप ने देखा?
इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें एक तरफ 100 (सौ) रुपए का नोट है तो दूसरी ओर एक नल है। अब फोटो शेयर करने वाले ने लोगों को चैलेंज दिया कि वे इसमें सिर्फ 10 सेकंड के अंदर लड़की का नाम खोजकर बताए। कई लोगों ने इसे ट्राय किया, लेकिन कोई भी सही जवाब नहीं दे पाया। जरा आप भी अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए।
ये है सही जवाब
यदि आप सही जवाब खोजने में असफल रहे तो टेंशन न लें। हम आपको इसका सही जवाब बता रहे हैं। ये जवाब बहुत ही सिंपल है। आप तस्वीर में देख सकते हैं दाईं तरफ ‘सौ’ का नोट है। वहीं बाईं तरफ ‘नल’ है। अब यदि इन दोनों शब्दों को आपस में जोड़ा जाए तो नाम बनेगा ‘सोनल’ (सो+नल)। क्यों है थी न मजेदार पहेली?