अभिनेता राम कपूर बॉलीवुड से लेकर टीवी और छोटे पर्दे पर भी एक बहुत ही चर्चित और जाने पहचाने नाम है। 1973 में दिल्ली में पैदा हुए राम कपूर को आज मुंबई के साथ साथ पूरा देश अच्छी तरीके से जानता है। “बड़े अच्छे लगते हैं” और “कसम से जैसे” सीरियल में अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर लोकप्रियता पा चुके राम कपूर कई बॉलीवुड फिल्मों नजर आ चुके हैं। एजेंट विनोद, मेरे डैड की मारुति, शादी के साइड इफेक्ट्स जैसी फिल्मों में भी वो काम कर चुके हैं। आज आपको हम राम कपूर के व्यक्तिगत जीवन के बारे में कुछ बताने जा रहे हैं जो बेहद दिलचस्प है।
राम की पत्नी का नाम गौतमी कपूर है। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं की राम ने एक तलाकशुदा एक्ट्रेस से शादी की थी। गौतमी कपूर वही लड़की है जिसने फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ के साथ शादी की थी, लेकिन यह शादी बहुत दिनों तक नहीं चल सकी और विवाद के कारण दोनों अलग हो गए। उसके बाद गौतमी की जिंदगी में राम कपूर आये और दोनों की जिंदगी बदल गई। राम कपूर और गौतमी की प्यार की कहानी 2000 में शुरू हुई थी। जब वह दोनों एक बहुत ही फेमस सीरियल “घर एक मंदिर की” शूटिंग कर रहे थे। इस सीरियल में गौतमी राम की भाभी बनी थी, लेकिन असल जिंदगी में राम ने उन्हें अपनी धर्मपत्नी बना लिया।

हालांकि दोनों के स्वभाव और किरदार में जमीन आसमान का फर्क था, लेकिन कहते हैं ना अपोजिट अट्रैक्ट। पहले राम और गौतमी की दोस्ती हुई, फिर शूटिंग के दौरान ही दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि दोनों ने शादी कर ली और यह दोस्ती रिश्ते में बदल गया।

बता दे कि राम पंजाबी है, जबकि गौतमी महाराष्ट्र से ताल्लुक रखती हैं। दोनों के परिवार ने उनकी शादी से इनकार कर दिया था, लेकिन दोनों ने हार नहीं मानी और आखिरकार साल 2003 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादी को 18 साल हो चुके हैं और दोनों के दो बच्चे भी हैं। एक का नाम सिया कपूर और दूसरे का अक्स कपूर है। राम कपूर अक्सर अपनी फैमिली के साथ कहीं कहीं घूमने जाते रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस पर लोग काफी प्रतिक्रिया भी देते हैं। उनकी फैमिली देखकर हर किसी को उनके बारे में जानने की ललक जाग जाती है।


