रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी के चर्चे अभी तक चल रहे हैं। धीरे-धीरे इस शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इस बीच शादी से जुड़ी एक तस्वीर सबका ध्यान खींच रही है। इस तस्वीर में रणबीर कपूर अपनी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी को गोद में लेकर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रणबीर ने बहन को उठाया गोद में
रिद्धिमा अपने भाई की शादी में खूब एन्जॉय करती दिखाई दी। वे इस शादी को लेकर बहुत जोश में थी। भाई की शादी में उन्होंने एक से बढ़कर एक खूबसूरत ड्रेस पहन रखी थी। वह दिखने में दुल्हन आलिया भट्ट से भी सुंदर लग रही थी। रणबीर और रिद्धिमा में आपस में बहुत प्यार है। इसकी झलक शादी में भी देखने को मिली।
सोशल मीडिया पर रणबीर और रिद्धिमा की एक तस्वीर बड़ी वायरल हो रही है। इसमें रणबीर ने बहन रिद्धिमा को गोद में उठाया हुआ है। ये तस्वीर रणबीर-आलिया की मेहंदी की है। तब जश्न के दौरान रणबीर ने जोश-जोश में बहन को गोद में उठा लिया था। इस दौरान दोनों के चेहरे पर बहुत खुशी दिखाई दी।
आलिया को भी उठा चुके हैं रणबीर
रिद्धिमा ने खुद इस सुंदर तस्वीर को अपने इंस्टा स्टोर पर साझा किया है। फैंस भाई-बहन की इस सुंदर तस्वीर को बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इसके पहले रणबीर अपनी दुल्हन आलिया भट्ट को भी गोद में उठा चुके हैं। शादी के बाद कपल मीडिया से बात करने आया था। यहीं रणबीर ने आलिया को सबके सामने गोद में उठा लिया था। रणबीर की ये हरकत देख आलिया भी हैरान रह गई थी।

गौरतलब है कि रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को शादी रचाई है। इस शादी में मुश्किल से 30 मेहमान आए थे। इसमें दोनों पक्षों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल थे। अभी ये क्लियर नहीं है कि कपल बॉलीवुड इंडस्ट्री को शादी का रिसेप्शन देगा या नहीं।
