ये है रणबीर की खूबसूरत भांजी समारा, मामी आलिया के ससुराल आते ही यूं लुटाया प्यार, देखें तस्वीरें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद आलिया अपने ससुराल यानि कपूर खानदान चली गई। यहां उनका हर किसी ने दिल खोलकर स्वागत किया। इस बीच रणबीर कपूर की 11 साल की खूबसूरत भांजी ने सारी महफ़िल लूट ली। उन्होंने नई नवेली मामी को खास अंदाज में प्यार जताया।

समारा रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर और जीजा भारत साहनी की बेटी हैं। वह अभी 11 साल की हैं और स्कूल में पढ़ाई करती हैं। रणबीर-आलिया की शादी में वे भी हर जगह छाई रही। उन्होंने अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लिया। हाल ही में समारा ने आलिया मामी के लिए एक खूबसूरत नोट लिखा।

दरअसल समारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की। इसमें रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीर के अलावा संगीत सेरेमनी की एक और तस्वीर भी शामिल है। इस तस्वीर में रणबीर और आलिया संग उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। समारा भी जमीन पर बैठी है। वह बहुत क्यूट लग रही है।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए समारा ने अपनी मामी आलिया के नाम एक खास संदेश लिखा। उन्होंने कहा “परिवार में आपका स्वागत है आलिया मामी। आपको ढेर सारा प्यार।” उनकी इस पोस्ट पर नानी नीतू कपूर का रिएक्शन आया है। उन्होंने लिखा “AWW ये बहुत ही प्यार है।” वहीं मम्मी रिद्धिमा कपूर ने कमेन्ट में हार्ट वाली इमोजी बनाई।

बताते चलें कि समारा इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वे यहां अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 41 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। उनका अकाउंट उनकी माँ रिद्धिमा कपूर हैंडल करती हैं। समारा के वीडियोज देख फैंस को पूरा यकीन है कि वह भी अपने खानदान की तरह एक अच्छी एक्ट्रेस बनेगी। फिलहाल तो वह पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं।