रेखा बॉलीवुड का जाना पहचाना चेहरा है। वे अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। आप ने नोटिस किया होगा कि रेखा जब भी किसी अवॉर्ड फ़ंक्शन या पब्लिक प्लेस में जाती हैं तो उनके साथ लड़कों की तरह दिखने वाली एक लड़की हमेशा साथ रहती है। तो आखिर इस लड़की का रेखा से क्या रिश्ता है जो ये हरदम एक्ट्रेस संग परछाई बनकर रहती है? चलिए जानते हैं।
दरअसल रेखा संग दिखाई देने वाली ये लड़की उनकी सेक्रेटरी फरजाना है। रेखा और फरजाना की पहली मुलाकात 1980 में यश चोपड़ा की फिल्म ‘सिलसिला’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। तब वह रेखा की हेयर स्टाइलिस्ट थी। जल्द ही दोनों की दोस्ती इतनी गहरी होती चली गई कि दोनों सोल सिस्टर बन गए।

कहते हैं कि रेखा फरजाना को बहुत पसंद करती हैं। वह उनके बिना कहीं नहीं जाती है। यहां तक कि वे फरजाना के बगैर खाना तक नहीं खाती है। वहीं फरजाना भी रेखा पर जान छिड़कती है। कहते हैं कि बिना फरजाना की अनुमति के कोई रेखा के बेडरूम में भी नहीं जा सकता है।

फरजाना रेखा को हर मुसीबत से बचाती थी। रेखा पर मुसीबत आने पर वह उनके सामने चट्टान बनकर खड़ी हो जाती है। फरजाना को लड़कियों की तरह रहना पसंद नहीं है। वह अमिताभ की तरह अपनी हेयरस्टाइल रखना और कपड़े पहनना पसंद करती है। गौरतलब है कि रेखा और अमिताभ बच्चन का भी अफेयर रह चुका है।

कुछ मीडिया की खबरों ने ये तक कहा था कि फरजाना और रेखा आपस में पति-पत्नी कि तरह रहते हैं। हालांकि इस पर रेखा ने कहा था कि ये सब झूठ है। ऐसी अफवाहें बीमार सोच की पैदाइश है।
