भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी रोहित शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ से तो हर कोई वाकिफ है। आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ राज बताने जा रहे हैं। रोहित की पत्नी का नाम रितिका सजदेह है। दोनों ने 13 दिसंबर 2015 को धूमधाम से शादी रचाई थी। इस शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुई थी।
रोहित और रितिका की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इसकी शुरुआत शादी से 6 साल पहले हुई थी। रीतिका तब एक स्पोर्ट्स मैनेजर थी, वहीं रोहित अपने खेल में बहुत व्यस्त रहते थे। रोहित और रीतिका की मुलाकात युवराज सिंह ने करवाई थी। दरअसल रीतिका उनकी राखी सिस्टर थी।

पहली मुलाकात के बाद ही रोहित और रीतिका की दोस्ती हो गई। वे बार-बार मिलने लगे। जल्द दोनों में प्यार हो गया। रोहित ने फुल फिल्मी स्टाइल में रीतिका को प्रपोज किया था। उन्होंने मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में अपने घुटनों पर बैठकर और हाथ में एक अंगूठी लेकर रितिका को शादी के लिए प्रपोज किया था। रितिका ने फौरन शादी के लिए हाँ बोल दिया था।

एक इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने बताया था कि जब उनके अफेयर की भनक युवराज को चली तो उन्होंने चेतावनी दे डाली थी। उन्होंने रोहित से कहा था कि कुछ भी करने से पहले ये याद रखना कि रीतिका मेरी बहन है। इसके बाद रोहित ने युवराज को यकीन दिलाया था कि वह रीतिका से सच्चा प्यार करते हैं और शादी करेंगे।