महाशिवरात्रि पर धारण कर लें ये वाला रुद्राक्ष, जिंदगीभर पैसों की किल्लत दूर हो जाएगी

कहते हैं भगवान शिव के आंसुओं से रुद्राक्ष बने थे। इन्हें महाशिवरात्रि (1 मार्च 2022) पर धारण करने से कई चौकाने वाले फायदे मिलते हैं। ये जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं। शिव महापुराण के अनुसार रुद्राक्ष एक मुखी से लेकर 38 मुखी तक कई प्रकार के होते हैं। हर किसी की अपनी खासियत होती है।

एक मुखी रुद्राक्ष

एक मुखी रुद्राक्ष धारण करने से उन्नति होती है। आत्‍मविश्‍वास बढ़ता है। मन शांत और एकाग्रता युक्त रहता है। कुंडली का सूर्य मजबूत बनता है। आंख, सिर, पेट, हड्डी और ब्‍लड प्रेशर से जुड़ी बीमारियों में आराम मिलता है।

दो मुखी रुद्राक्ष

दो मुखी रुद्राक्ष को शिव शक्ति का स्‍वरूप माना जाता है। इसे धरण करने से मानसिक शक्ति बढ़ती है। आप सही निर्णय लेते हैं। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होते हैं। कुंडली में मौजूद चंद्रमां कमजोर हो तो मजबूत बन जाता है।

चार मुखी रुद्राक्ष

चार मुखी रुद्राक्ष को ब्रह्मा का रूप माना जाता है। इसे पहनने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इससे ज्ञान, बुद्धि, धन और वैभव में वृद्धि होती है। आपको बीमारी छूती नहीं है। दिमाग और ज्ञान में वृद्धि होती है। वाणी सुधरती है।

सात मुखी रुद्राक्ष

सात मुखी रुद्राक्ष धरण करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। जीवन में धन से जुड़ी सभी समस्याएं हल होती है। पैसों के मामले में किस्मत साथ देती है। ष व्‍यापारियों, नौकरीपेशा, वक्‍ता और लेखकों के लिए यह सबसे अधिक फायदेमंद होता है।