कहते हैं सच्चा प्यार हो तो इंसान अमीरी-गरीबी और रंग-रूप नहीं देखता है। अब एक भारतीय मजदूर के बेटे और रूस की एक अफसर महिला की इस प्रेम कहानी को ही ले लीजिए। नरेंद्र गोवा के एक बार में काम करता है। यहीं उसे अपने सपनों की परी रूस की अनस्तस्था मिली।
अनस्तस्था को ठीक से अंग्रेजी नहीं आती थी, वहीं नरेंद्र भी टूटी फूटी इंग्लिश बोलता था। हालांकि जब दो इंसानों के दिल आपस में मिल जाए तो भाषा का बंधन नहीं रहता है। दोनों को पहली नजर में ही इश्क हो गया।
अनस्तस्था रूस वापस गई तो भी नरेंद्र से सोशल मीडिया पर रोज बातें करने लगी। वह कई बार नरेंद्र से मिलने इंडिया भी आई। इस तरह दोनों करीब 3 साल तक रिलेशनशिप में रहे।
अनस्तस्थार शियन पार्लियामेंट हाउस की इकनॉमिक्स डिपार्टमेंट की अफसर है। वहीं नरेंद्र के पिता पेशे से एक मजदूर है। सरहद की दूरी और अमीरी-गरीबी का फर्क नरेंद्र और अनस्तस्था को शादी करने से नहीं रोक पाया।

अनस्तस्था ने नरेंद्र को मास्को में बुलाकर शादी रचा ली। अब इस जोड़े ने शादी के कानूनी तौर पर रजिस्ट्रेशन के लिए अर्जी भी दाखिल कर दी है
कुछ समय पहले ही नरेंद्र अपनी रूसी बीवी को गाँव माता-पिता से मिलाने ले गया था। अब दोनों यहीं पर साथ रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिलहाल उन्होंने वीजा के लिए अप्लाई किया है।