सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई करती है। सलमान की कमाई भी बहुत अनाब सनाब है। कहते हैं वह अपनी एक फिल्म का 60 करोड़ रुपए लेते हैं। सलमान की प्रॉपर्टी की कीमतें भी अरबों में जाती है। कुल मिलाकर भाईजान के पास कोई भी किसी बात की कोई कमी नहीं है। लेकिन फिर भी एक पल ऐसा आया था जब सलमान एक्टिंग छोड़ नाई बन गए थे।
दरअसल सलमान का इन दिनों एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे एक शख्स के बाल काटते नजर आ रहे हैं। हालांकि वह इस कम में बिल्कुल माहिर नहीं लग रहे हैं। वह शख्स के बालों में बार-बार कंघा मारते हैं और बाल काटते जाते हैं। लेकिन वह शख्स के इतने अधिक बाल काट देते हैं कि वह शख्स गंजा ही हो जाता है।
सलमान को बाल काटते हुए कई लोग देखते हैं। क्योंकि सलमान ये काम स्टेज पर कर रहे होते हैं। जब वह फैंस को गंजा कर देते हैं तो लोग हंसने लगते हैं। वहीं जिस शख्स के बाल काटे गए वह भी हँसता है। इसके बाद सलमान उस शख्स से बाल काटने के बदले पैसे मांगते हैं। इस पर शख्स उन्हें अपनी जेब से 100 रुपए निकालकर दे देता है। यह देख सलमान भी हैरान रह जाते हैं। क्योंकि उन्होंने पैसे मजाक में मांगे थे। वहीं हेयरस्टाइल भी बिगड़ गया था।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो सलमान एक्टिंग छोड़ लोगों के बाल काटने लगे। दरअसल सलमान का यह वीडियो बहुत पुराना है। 2014 का है। सलमान ने तब एक चैरिटी ईवेंट किया था। इसी के लिए बाल काटे थे। इस ईवेंट से जो कमाई हुई थी वह दान कर दी थी। तो चलिए अब सलमान का बाल काटने वाला यह वीडियो देख लीजिए।