ऋतिक रोशन के एक्स ससुर और एक्टर संजय खान (Sanjay khan) हाल ही में 81 वर्ष के हुए। उनका जन्म 3 जनवरी, 1941 को बेंगलुरु में हुआ था। उन्होंने 1966 में जरीन कत्रक से निकाह किया था। उनके चार बच्चे (जायद खान, सुजैन खान, फराह खान अली और सिमोन खान) हैं। सुजैन खान की शादी ऋतिक रोशन से हुई थी, हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है।
संजय खान कहने को तो चार बच्चों के बाप थे, लेकिन उनका एक्ट्रेस जीनत अमान संग विवादित लव अफेयर रहा। दोनों की नजदीकियाँ एक फिल्म में साथ काम करने से बड़ी थी। कहते हैं कि दोनों ने फिल्म अब्दुल्ला की शूटिंग के समय चोरी-छिपके शादी भी कर ली थी।

जब संजय की बीवी जरीन को पति की दूसरी शादी की भनक लगी तो खूब बवाल हुआ। ऐसे में संजय को जीनत संग रिश्ता खत्म करना पड़ा। कहा जाता है कि संजय जीनत को अक्सर पीटा करते थे। वे शॉर्ट टेम्पर थे। साल 1979 में मुंबई के होटल ताज में एक पार्टी थी। यहां संजय ने जीनत को सबके सामने जमकर पीटा था।

पार्टी में संजय ने जिनत को इतना मारा कि उनका जबड़ा टूट गया। फिर उन्हें ऑपरेशन का सहारा लेकर अपनी जॉ लाइन ठीक करनी पड़ी। हालांकि इस पिटाई से उनकी दाहिनी आंख खराब हो गई। इस बात का खुलासा संजय ने अपनी बायोग्राफी ‘द बिग मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ’ में खुद किया है।

संजय ने फिल्म हकीकत से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे दोस्ती, दिल्लगी, बेटी, एक फूल दो माली, इंतकाम, पुष्पांजलि, हसीनों का देवता, उपासना, धड़कन, बाबुल की गलियां, धुंध, त्रिमूर्ती, दुनिया का मेला, नागिन, चांदी-सोना, कुर्बानी, अब्दुल्ला और काला धंधा गोरे लोग जैसी फिल्मों में नजर आए।