शशि कपूर और जीनत अमान फ़ेम ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ (Satyam Shivam Sundaram ) फिल्म अपने बीते की हिट फिल्मों में से एक है। साल 1978 में रिलीज होने के बावजूद फिल्म में बेहद बोल्ड सीन थे। शशि कपूर और जीनत अमान के इन हॉट सीन्स को देख लोग आज भी आहें भरते हैं।
फिल्म में जीनत अमान ने रूप का किरदार निभाया था। वहीं शशि कपूर रंजीव बने थे। रूपा का रोल निभाने के लिए बहुत कॉन्फिडेंस की जरुरत थी। जीनत ने इस रोल को पूरे कॉन्फिडेंस से निभा इसमें जान फूंक दी थी। लोग उनके हुस्न के साथ अभिनय के भी दीवाने थे।
जीनत अमान अब 70 साल की हो चुकी हैं। लेकिन उम्र के इस पड़ाव में भी उनके चेहरे का नूर बरकरार है। वे आज भी बड़ी ग्रेसफुल दिखती हैं। इन दिनों जीनत के एक फोटोशूट की खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। इसमें एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट हेयर्स और ट्रांसपेरेंट चश्मा वाले लुक में बड़ी खूबसूरत लग रही हैं।

इन तस्वीरों में वे सफेद रंग के सूट में बला की सुंदर लग रही हैं। उन्होंने अपनी सुंदरता और स्टाइल से लोगों को दिखा दिया कि उम्र बस एक नंबर होती है। उनकी खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम है।