कहते हैं वह बड़े खुशनसीब होते हैं जिन्हें अपना पहला प्यार मिल जाता है। लेकिन ऐसा भाग्य हर किसी का नहीं होता है। अब करीना कपूर को ही ले लीजिए। इतना पैसा और शोहरत होने के बावजूद उन्हें अपने पहले प्यार की कुर्बानी देनी पड़ी। जैसा कि हम जानते हैं करीना इस समय सैफ अली खान की बीवी हैं। लेकिन उनकी पहली पसंद सैफ नहीं बल्कि कोई और था।
दरअसल करीना का दिल शाहीद कपूर पर आया था। शाहिद उनका फर्स्ट लव थे। वे उनसे बेहद मोहब्बत करती थी। शादी कर घर भी बसाना चाहती थी। लेकिन उनकी मां बबीता ने इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी। ऐसे में करीना ने अपने दिल से शाहिद संग शादी का ख्याल निकाल दिया।

शाहिद से ब्रेकअप के बाद करीना बहुत दुखी हो गई। हालांकि इस बीच उनकी मुलाकार सैफ अली खान से हुई। सैफ से उनकी नजदीकियाँ कुछ ज्यादा ही बढ़ गई। नतिजन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। करीना के इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई। सैफ उम्र में न सिर्फ करीना से 13 साल बड़े थे, बल्कि 2 बच्चों के बाप भी थे।

हालांकि करीना ने किसी की न सुनी और सैफ से शादी रचा ली। वर्तमान में उनके दो बच्चे तैमूर और जेह हैं। वे अपने परिवार संग एक खुशहाल जीवन बीता रही हैं। काम की बात करें तो करीना जल्द ही आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्डा फिल्म में नजर आएंगी।
