ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न अब हमारे बीच नहीं हैं। उनका हार्ट अटैक की वजह से 52 कि उम्र में निधन हो गया। शेन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहें। आज हम उनकी लाइफ के टॉप विवादों पर नजर डालेंगे।
मैच फिक्स का आरोप
1994 में श्रीलंका दौरे पर शेन वॉर्न एक भारतीय बुकी (सट्टेबाज) को खेल से जुड़ी जानकारी जैसे पिच और मौसम का हाल बता रहे थे। उन पर मैच को फिक्स करने की बातचीत का रोप लगा था। इसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज मार्क वॉ भी शामिल थे।
ड्रग्स लेने का आरोप
शेन वॉर्नपर साल 2003 के आईसीसी विश्वकप में नशीली ड्रग्स लेने का आरोप लगा था। वे डोपिंग टेस्ट में बैन पदार्थ का सेवन करने को लेकर पॉजिटिव आए थे। उनका कहना था कि ये उन्होंने जुकाम ठीक करने के एक टैबलेट ली थी, जिसमें वो पदार्थ शामिल था। हालांकि फिर उन पर 1 साल का बैन लगा। इसके चलते वे खेल की कॉमेंट्री करते दिखे थे।
स्मोकिंग से जुड़ा विवाद
शेन वॉर्न ने निकोरेटे कंपनी के प्रमोशन की डील साइन की थी। यह कंपनी निकोटिन का विकल्प प्रदान करने वाली थेरेपी से जुड़े सामान बेचती थी। इस डील में शर्त थी कि वॉर्न सिगरेट और निकोटिन से दूर रहेंगे। लेकिन वे 2008 मेंटीम न्यूजीलैंड के दौरे पर स्मोकिंग करते पकड़े गए थे।
नर्स से की गंदी हरकत
साल 2000 में शेन वॉर्न पर एक ब्रिटिश महिला जो कि पेशे से नर्स थी, के साथ फोन पर गंदी बातें करने का आरोप लगा था। तब वे शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे। शेन ने इस आरोप को स्वीकार किया था, जिसके चलते उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम की उपकप्तानी से नकाल दिया गया था।
महिला को गंदा ऑफर
शेन वॉर्न पर एक ब्रिटिश महिला लौरा सेयर्स को कथित रूप से फोरसम (एक साथ 4 लोगों के साथ संबंध) का ऑफर देने का आरोप लगा था। इसमें उनके साथ इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन भी शामिल थे।
पति के अफेयर से परेशान पत्नी ने दिया तलाक
शेन वॉर्न के कई महिलाओं से प्रेम संबंध थे जिसके चलते पत्नी उनसे 2007 में अलग हो गई थी। हालांकि बाद में दोनों फिर साथ रहने लगे। लेकिन दूसरा मौका मिलने पर भी वॉर्न का व्यवहार नहीं बदला। उन्होंने एक महिला को उत्तेजक मैसेज भेजा जो गलती से उनकी वाइफ को चला गया। इससे तंग आकर पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया।
ब्रिटिश अभिनेत्री संग रिलेशनशिप
ब्रिटिश अभिनेत्री लिज हर्ली और वॉर्न का अफेयर चल रहा था। दोनों की सगाई हो गई थी और शादी होने वाली थी। लेकिन फिर लिज हर्ली को वॉर्न के पोर्न स्टार के साथ अवैध संबंधों की भनक लगी और उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया।
पोर्न स्टार से रिश्ता
शेन वॉर्न पोर्न स्टार वैलरी फॉक्स संग रिश्ते में थे। लेकिन फिर इसी पोर्न स्टार ने सितंबर 2017 में शेन वॉर्न पर लंदर के मेफेयर नाइट क्लब में हाथापायी का आरोप लगाया। इससे शेन को लंबे समय तक कानूनी विवाद झेलना पड़ा।