ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ चाल बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से तमाम राशियों पर प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल अच्छी है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानियो आती है. बदलाव प्रकृति का नियम है और यह सतत चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।
ज्योतिष गणना के अनुसार आज से शनिदेव 141 दिनों तक वक्री अवस्था में रहने वाले हैं। इसके बाद शनि देवता 11 अक्टूबर 2021 को मार्गी होकर गोचर करेंगे। आपको बता दें कि शनि की उल्टी चाल 23 मई की दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगी और यह 4 महीने बाद फिर से मार्गी होने वाले हैं। शनि का परिवर्तन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में।
तुला
तुला राशि के जातकों के चौथे भाव में वक्री चाल का प्रभाव अच्छा रहने वाला है। शनिदेव की कृपा से इस राशि वालों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। हर क्षेत्र में किस्मत के सहारे अच्छा फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
मकर
मकर राशि वाले लोगों को शनि की वक्री चाल की वजह से अच्छा फायदा मिलेगा। आप इस समय के दौरान बहुत ही भाग्यशाली साबित होंगे। अगर आप कोई भी नया कार्य शुरू कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। शनि देव की विशेष कृपा से जीवन के हर क्षेत्र में सुख की प्राप्ति होने की संभावना नजर आ रही है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के ऊपर शनि महाराज की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। शनि के वक्री चाल की वजह से आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। अगर आपने कहीं पर पैसा निवेश किया है तो उसका अच्छा रिटर्न मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। पति पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विदेश में काम कर रहे लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।