‘पापा के भरोसे रही तो घर में कुंवारी बैठी रह जाऊँगी’ सोनाक्षी सिन्हा ने आखिर ऐसा क्यों बोला? जानिए

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का नाम सभी जानते हैं। दबंग फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सोनाक्षी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। वैसे वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं।



एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी लव लाइफ और शादी को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया उनका पहला रिलेशनशिप स्कूल में हुआ था। हालांकि वे इसे लेकर गंभीर नहीं थी। फिर जब वह ग्रेजुएट हुई तोकूल ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया।



इसके बाद 20 साल की उम्र में उनका एक सीरियस रिलेशनशिप हुआ। ये रिश्ता करीब 5 साल चला। सोनाक्षी कहती हैं कि आपको हर रिलेशनशिप्स से कुछ सीखना चाहिए। हर आदमी और उनकी पर्सनैलिटी अलग होती है। आपको एक ऐसे आदमी को खोजना होता है जो आपको झेल सके।



शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनके माता पिता उनके लिए कोई लड़का नहीं खोज पाएंगे। वह आगे कहती हैं कि यदि मैं अपने पिता (शत्रुघ्न सिन्हा) पर सब छोड़ दूं तो जिंदगीभर कुंवारी रह जाऊँगी। हालांकि मेरी मां मुझ से शादी को लेकर कई बार पूछती रहती हैं। मेरे पेरेंट्स जानते हैं कि जब मैं शादी के लिए रेडी रहूँगी तो अपने आप कर लूँगी।