सलमान से ज्यादा दबंग निकली सोनाक्षी सिन्हा, सड़कों पर Royal Enfield दौड़ा मचाई धूम, देखें तस्वीरें

सोनाक्षी सिन्हा (sonakshi sinha) बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ ‘दबंग’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वे रियल लाइफ में भी काफी दबंग है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में मुंबई की सड़कों पर देखने को मिला है। यहाँ सोनाक्षी फुल दबंग स्टाइल में सकड़ों पर Royal Enfield बाइक दौड़ाती दिखी।



सोनाक्षी ने एक आजाद पक्षी की तरह रॉयल इनफील्ड से सड़कों पर सफर का आनंद लिया। इस दौरान वे ब्लैक टॉप और पेंट पहने दिखाई दी। वहीं उनका ब्लैक श्रग उनके स्टाइल में चार चाँद लगा रहा था। व्हाइट शूज और रॉयल इनफील्ड के साथ एक्ट्रेस मस्त लग रही थी।



फैंस को भी सोनाक्षी का ये दबंग स्टाइल बड़ा पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें धूम मचा रही है। बाइक चलाते हुए सोनाक्षी ने हेलमेट भी कैरी किया हुआ था। इस दौरान वे मीडिया की नजरों से बचने की कोशिश करते दिखाई दी, हालांकि पैपारजी ने उन्हें पकड़ लिया।



बताते चलें कि इसके पहले भी कई बार सोनाक्षी सड़कों पर बाइक दौड़ाती नजर आ चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें एयर कंडीशन कार की बजाय बाइक से सफर करना ज्यादा पसंद है। वे इसमें ज्यादा आजाद महसूस करती हैं।