एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इसकी गाड़ी कमाई ने बॉलीवुड फिल्मों की कमर भी तोड़ दी है। फिल्म में सभी कलाकारों ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। इसमें साउथ इंडस्ट्री के बादशाह जूनियर एनटीआर को बड़ा पसंद किया जा रहा है।
जूनियर एनटीआर की बड़ी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सिर्फ इंडिया ही नहीं विदेशों में भी उनके फैन हैं। उनके स्टारडम का लेवल इस बात से चेक कर सकते हैं कि एक इवेंट में उन्हें देखने लगभग दस लाख लोगों की भीड़ आई थी। इतने लोगों के लिए सरकार को 9 स्पेशल ट्रेन शुरू करनी पड़ी थी।

जूनियर एनटीआर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहें। खासकर उनकी शादी ने बहुत सुर्खियां बटोरी। जूनियर एनटीआर ने 2011 में लक्ष्मी प्रणती से शादी रचाई थी। ये शादी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादी थी।

बता दें कि जूनियर एनटीआर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके फेमस अभिनेता एनटी रामाराव के पोते हैं। वहीं उनकी बीवी लक्ष्मी बिजनेसमैन श्रीनिवास राव की बेटी है और तेलुगु समाचार चैनल ‘स्टूडियो एन’ की मालकिन हैं।

जूनियर एनटीआर ने अपनी शादी में 100 करोड़ उड़ा दिए थे। अकेला मंडप सजाने में 18 करोड़ खर्च किए थे। वहीं दुल्हन लक्ष्मी ने शादी में 1 कारीद की साड़ी पहनी थी। इस शादी में 15 हजार से अधिक मेहमान आए थे। इसमें 3 हजार दूल्हा दुल्हन के रिश्तेदार जबकि 12 हजार फैंस थे।
जूनियर एनटीआर अपनी बीवी लक्ष्मी से उम्र में 10 साल बड़े हैं। हालांकि इनके प्यार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। इस शादी के बाद दोनों को दो बेटे हुए जिनके नाम अभय राम और भार्गव राम है। जूनियर एनटीआर लक्ष्मी से शादी कर खुद को लक्की मानते हैं। बीवी के चलते उनके जीवन में कई पॉजिटिव बदलाव आए हैं।
देखें शादी का वीडियो