प्रेग्नेंसी में और भी खूबसूरत लगती हैं ये हसीनाएं, 2022 में लेंगी मां बनने का सुख

माँ बनने का सुख दुनिया का सबसे बड़ा सुख होता है। एक गर्भवती महिला को पूरे 9 महीने बच्चे के बाहर आने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस वर्ष यानि 2022 में फिल्म और टीवी जगत की ये हसीनाएं मां बनने का सुख लेंगी।

हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह



भारती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बीते दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वे और उनके पति हर्ष अपने होने वाले बच्चे को लेकर बड़े उत्साहित हैं। ये प्यार कपल अप्रैल माह में माता पिता बनने का सुख ले सकता है।

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल



फेमस सिंगर, एक्टर और उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने 2020 में गर्लफ्रेंड श्वेता के साथ शादी रचाई थी। इस समय श्वेता अग्रवाल प्रेग्नेंट हैं। ऐसे उनके घर 2022 में जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंज सकती है।

गुरमीत और देबीना



टीवी के राम और सीता की जोड़ी 11 साल बाद पेरेंट्स बनने का सुख लेंगे। कुछ समय पहले ही कपल ने फैंस को बताया था कि डेबिना इस समय प्रेग्नेंट हैं। फैंस कपल के बच्चे के आने की खुशी में बड़े उत्साहित हैं।

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू



बॉलीवुड एक्ट्रेेस काजल अग्रवाल ने 2020 में गौतम किचलू से शादी रचाई थी। हाल ही में उनकी गोद भराई की तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वे भी इस वर्ष मां बन सकती हैं।

नताशा स्तानकोविक और हार्दिक पांड्या



भारतीय क्रिकेट टीम के आल राउंडर खिलाड़ी हार्दिक जल्द पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नताशा स्तानकोविक दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वे साल 2022 में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल



टीवी और फिल्मों दोनों जगह अपने अभिनय का हुनर दिखा चुकी पूजा बनर्जी भी इन दिनों मैटरनिटी लीव पर है। वे भी वर्ष मां बनने का सुख ले सकती हैं। उन्होंने 2017 में संदीप सेजवाल से शादी की थी।

मोहिना कुमारी सिंह और सुयश रावत



राजकुमारी और टीवी एक्ट्रेस मोहिना सिंह मां बनने का आनंद लेने वाली हैं। उन्होंने 2019 में सुयश से शादी रचाई थी। कुछ समय पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।