दहेज में फ्लैट-ऑडी ही नहीं लड़की की किडनी भी मांग ली, हिला के रख देगी ये घटनाएं

दहेज समाज की कुप्रथा है। ये कानूनन अपराध भी है। लेकिन फिर भी लोग न सिर्फ दहेज लेते हैं, बल्कि इसके चक्कर में बहू की हत्या तक कर देते हैं। इस दहेज ने कई शादियों को तोड़ा है। आज हम आपको दहेज से जुड़े तीन ऐसे किस्से सुनने जा रहे हैं जिन्हें जान आप भी हैरान रह जाएंगे।

दहेज में मांगा फ्लैट



पायल की शादी को कुछ ही दिन हुए थे कि ससुराल वालों ने एक फ्लैट को लेकर प्रेशर डालना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर पायल ने दहेज के खिलाफ आवाज उठाई और दहेज कानून के अंतर्गत अपने ससुराल वालों पर केस ठोक दिया। इसके बाद वह ससुराल से अलग हो गई और उसे हर महीने मुआवजा भी मिलने लगा। शुरू में पति ने दहेज के खिलाफ पायल का साथ नहीं दिया था, लेकिन फिर उसे अक्ल आई और अब वह अपना घर छोड़ पायल के साथ अलग रहने लगा। आज पायल एक खुशहाल जीवन जी रही है।

मांगी महंगी ऑडी कार



जानकी (परिवर्तित नाम) की शादी में ससुरालवालों ने महंगी लग्जरी कार ऑडी की मांग रख दी। जानकी के परिवार ने शादी में पहले ही बहुत पैसे बहाए थे। ऐसे में वह ऑडी खरीदने में सक्षम नहीं था। जानकी ने ससुरालवालों से कहा कि वह अपने बेटे को कड़ी मेहनत कर पैसा कमाने को कहे। फिर वह खुद ऑडी खरीद लेगा। इसके बाद ससुरालवालों ने उसे कभी तंग नहीं किया।

दहेज में मांग ली किडनी



दहेज के लालच की हद उस समय पार हो गई जब एक शख्स ने अपनी बीवी से दहेज में किडनी मांग ली। लड़की के ससुर बीमार थे और उन्हें किडनी की जरूरत थी। ऐसे में लड़की के प्रेमी ने उससे कहा कि वह पिताजी को किडनी दान कर दे। ये सुन हैरान गर्लफ्रेंड ने रिश्ता तोड़ लिया। उसने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड उससे सिर्फ इसलिए शादी करना चाहता था ताकि मैं उसके पापा को किडनी दे दूँ। उसने बिना लड़की की जानकारी के उसका किडनी टेस्ट भी करवा लिया था।